Posts

Showing posts from January, 2018

"अच्छाई और बुराई का आत्मिक पैमाना"

Image
“सोच बदलो-गाँव बदलो [Transform Thought-Transform Village]”                                                                                                                                                                                          दोस्तों सुप्रभात!   हम सभी के जीवन में एक समय आता है; जब हमें सही या गलत का निर्णय करना होता है और दोनों में से एक का चुनाव करना होता है। ऐसे समय में यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि हमें पता हो कि सही क्या है और गलत क्या है। दोस्तों इसके विषय में, मैं, अपने अनुभव पर आधारित, "अच्छाई और बुराई का आत्मिक पैमाना" साझा कर रहा हूं; मेरा पूरा विश्वास है कि यह आप लोगों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा है। 1. सही व अच्छा  क्या है:-  आप जिस सोच,  विचार, विषय, या कार्य को परिवार व समाज के साथ साझा कर सकें; साझा करने में खुशी हो और आपका अंतर्मन बार बार बोले कि मुझे यह अपने माता-पिता को, अपने दोस्तों को और समाज में लोगों को बताना चाहिए; तो आप सुनिश्चित हो जाए कि यह सही है| उदाहरण के लिए व्यक्तिगत जीवन में उत्कृष्टता या इच्छित लक्ष्य की प्राप्ति या सम